दिल्ली में प्रदूषण से बढ़ने लगा है कोरोना का आंकड़ा, एक दिन में 4116 नए केस

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विश्वजीत झा): दिल्ली में प्रदूषण और त्यौहारी सीजन में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक्सपर्ट के हवाले से कहा है कि अनुमान 1 दिन में 13 से 14 हजार तक नए मामले आने का है। इसलिए तैयारी उसी हिसाब से रखी गई है।

दिल्ली में लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 4000 से ऊपर (4116 ) दर्ज की गई। जिसके बाद सरकार ने यह साफ किया है कि भीड़भाड़ और प्रदूषण की वजह से मामलों में इजाफा हो रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि एक्सपर्ट्स ने तो यहां तक अनुमान लगाया है कि प्रदूषण बढ़ने के साथ 1 दिन का आंकड़ा दो से 3 गुना तक बढ़ सकता है।

Also Read- Corona से जुड़ी देश-दुनिया की खबर, देखिए टोटल टीवी के WhatsApp Bulletin में !

दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या साढे तीन लाख को पार कर चुकी है। अब एक बार फिर से संक्रमण के नए मामलो में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में कोरोना से अब तक तक 6225 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में विशेष परिस्थिति के लिए भी इंतजाम किए गए हैं दूसरी ओर मास्क लगाने को लेकर भी सख़्ती की जा रही है।

बहरहाल प्रदूषण और सर्दी के बढ़ने का सिलसिला जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के ऊपर दर्ज की गई, जो कोरोना के लिए बेहद खतरनाक कहा जा सकता है। अब इंतजार इस बात का है कि सर्दी और प्रदूषण के साथ कोरोना की रफ्तार कैसे नियंत्रित होती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *