कोरोना वैक्सीन की खुराक भारत से ब्राजील पहुंची, Jair Bolsonaro ने किया ये ट्वीट

रियो डी जनेरियो: एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से विकसित कोरोना वैक्सीन की 20 लाख खुराकें लेकर शुक्रवार को भारत से एक विमान ब्राजील पहुंचा।

शुक्रवार देर रात ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में ग्वारूलोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान उतरा। उल्लेखनीय है कि लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील ने एस्ट्राजेनेका और चीन की सिनोवैक कंपनी द्वारा विकसित वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दे दी है।

कोरोना के कुल मामलों की तुलना में ब्राजील अमेरिका और भारत के बाद दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक कोरोना के 87 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 215000 से अधिक मौतें हुई हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो काफी खुश हैं। उन्होंने इसके लिए भारत का आभार जताते हुए हनुमान जी की संजीवनी बूटी ले जाते तस्वीर ट्वीट की है।

राष्ट्रपति द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी बूटी की तरह ही कोरोनावायरस वैक्सीन ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में बड़े-बड़े अक्षरों में ‘धन्यवाद भारत’ भी लिखा हुआ है। जेयर बोल्सनारो ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमस्कार, एक वैश्विक बाधा को दूर करने के लिए ब्राजील को एक महान दोस्त होने का सम्मान है।

भारत से ब्राजील को टीके के निर्यात में हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद। ब्राजील में कोरोना वैक्सीन के पहुंचने के बाद बोलसोनारो ने अपना प्यार भारत के प्रति जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना की जंग को लड़ने में मदद करने के लिए ब्राजील भारत का आभार व्यक्त करता है।

Also Read राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार Joe Biden ने भारत पर दिया बयान

हम भारत का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के आखिर में भारत के प्रति अपना स्नेह जाहिर करते हुए हिंदी में धन्यवाद लिखा।

इसके साथ ही अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत की सराहना की है और भारत को ‘एक सच्चा दोस्त’ बताया है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *