उत्तर प्रदेश में कोविड का खतरा फिर मंडराया, बीएचयू लैब में कोरोना की एंट्री, दो कर्मचारी संक्रमित

Corona virus in india, covid 19 cases in india, bhu hospital, ims bhu varanasi, Varanasi News in Hindi, Latest Varanasi News in Hindi, Varanasi Hindi Samachar, कोरोना वायरस, कोविड 19, बीएचयू हॉस्पिटल बनारस, आईएमएस बीएचयू

Corona Virus : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला में काम करने वाले दो लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में दूसरे राज्यों की यात्रा की थी, जिससे यात्रा के दौरान संक्रमण की संभावना का संकेत मिलता है। डॉ. चौधरी ने कहा कि दो केस हमारे यहां पॉजिटिव हुए हैं और दोनों स्वस्थ्य हैं, होम आइसोलेशन में हैं…Covid 19

Read also- बिहार के आरा में लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

किसी प्रकार की उनमें कोई दिक्कत नहीं है और अच्छी बात है कि इसमें कोई भयावह रूप नहीं है। कोई भयभीत न हो और साफ-सफाई रखें और स्वस्थ्य भोजन लें। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को संदिग्ध कोविड-19 मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है।सीएमओ ने कहा कि संभावित मामलों से संबंधित डेटा को यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म (यूडीएसपी) पर रिपोर्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामलों से एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए बीएचयू लैब भेजा जाएगा।

Read also- दृश्यम मूवी से प्रेरित हो कर रची खुद के मौत की साजिश, एक व्यक्ति की हत्या कर शव को अपने कपड़े पहना कर लगाई आग

वीडीआरएल लैब का एक जांच काउंटर सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में है। अगर किसी को कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो वे जांच करा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर निशुल्क जांच की सुविधा है। पिछले सप्ताह डॉक्टर की सलाह पर तीन मरीजों ने भी अपनी जांच कराई थी। मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण थे। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट और एक कर्मचारी भी संक्रमित हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *