Corona Updates- अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 78 नए मामले

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4112 हो गई है।राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 78 नए मामलों में से ईटानगर कैपिटल कॉम्पलेक्स से 22, तवांग से 12, वेस्ट कामेंग से 9, चांगलांग से आठ, तवांग से 7, पापुमे पारे से 6 और ईस्ट कमांग से 5, ईस्ट और लोअर सियांग से 4-4 मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में छह को छोड़कर बाकी सभी में लक्षण नहीं पाए गए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63 मरीज स्वस्थ हुए जिससे कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 2885 हो गई है।

Also Read दिल्ली में शुरू हुआ तीसरा सीरो सर्वे, वार्ड स्तर पर लिए जाएंगे सैम्पल

राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1220 है और इस महामारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भी कोरोना संक्रमण के 258 नये मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या 13250 हो गई है, हालाकि 9268 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ भी हो चुके हैं।

Also Read देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3691166 हुई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार कल 3018 सैंपल की जांच में 258 नए संक्रमित आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13250 तक पहुंच गई है। पांच और की मृत्यु के बाद मृतकों की संख्या 398 हो गई है।

जिले में अब तक 9268 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं, संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से अब तक 6137 संदेही स्वस्थ होने पर घर जा चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित इंदौर जिले में ही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *