Crime : अंकित-इसरार हत्याकांड में फरार चल रहे महंत नरेशनाथ को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के विधाननगर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दोनों युवकों की हत्या के बाद मंदिर परिसर में शव दफन कर ऊपर टाइल्स लगवा दी थीं।
पुलिस के अनुसार, नरेशनाथ वारदात के बाद नेपाल भाग गया था। वहां बाढ़ की स्थिति बनने के बाद वह भारत लौटकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र में रहने लगा। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की और उसे भिक्षु के भेष में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक मंदिर के बाहर पहचान छिपाकर रह रहा था। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बागपत लेकर आई, जहां उससे हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जानी है। Crime
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह व्यक्तिगत विवाद और कथित प्रेम-संबंध से जुड़ी बताई गई थी। पुलिस के दावे के अनुसार, अंकित की बहन के साथ नरेशनाथ के संबंध थे और अंकित को इसकी जानकारी थी। आरोप है कि दोनों युवकों को नशीली दवा मिली चाय पिलाई गई और इसके बाद उनकी हत्या कर शव मंदिर परिसर में दफना दिए गए। हालांकि, हत्या की पूरी परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होने वाले साक्ष्यों से होगी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब घटना में उसकी भूमिका, अन्य आरोपियों की संलिप्तता और हत्या की वास्तविक वजह से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी। Crime
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

