Haryana: CM सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर HIV/एड्स जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर HIV/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रव्यापी अभियान इंटेंसिफाइड इनफॉरमेशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन कैंपेन 3.0 शुरू किया जा रहा है और यह अभियान आगामी 12 अक्टूबर तक चलेगा।Haryana

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में लगभग 60 हजार लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं. वर्ष 2010 की तुलना में नए संक्रमणों में लगभग 25 प्रतिशत और एड्स से होने वाली मृत्यु में करीब 80 प्रतिशत की कमी आई है. वर्ष 2024 में निदान का स्तर 71.9 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 93.01 प्रतिशत हो गया है. उन्होंने कहा कि देशभर के केवल 15 सुरक्षित जिलों में से दो हरियाणा के कुरुक्षेत्र और कैथल है और हमारे तीन जिले पंचकूला, यमुनानगर और भिवानी सक्षम श्रेणी तक पहुंच चुके हैं। Haryana

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने 95:95:99 के लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं. जुलाई 2026 तक अनुमानित संक्रमित लोगों में से 93.01 प्रतिशत की पहचान की जा चुकी है. राज्य में 105 परामर्श एवं जांच केंद्र 29 ART और लिंक ART केंद्र, 41 लक्षित हस्ताक्षेप परियोजनाएं तथा 15 ओपीओइड सब्सीट्यूशन थेरेपी केंद्र कार्य कर रहे हैं। उच्च जोखिम तथा ब्रिज आबादी के एक लाख 89 हजार लोगों तक सेवाएं पहुंचाई गई है. एचआईवी के साथ जीवन जी रहे भाई बहनों को वित्तीय सहायता दे रहे हैं।Haryana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *