Gujrat: प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन के पीएम सांचेज के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi Gujarat Visit:

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वडोदरा में एयरक्राफ्ट फैसिलिटी का उद्घाटन करने के बाद अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठक की।टाटा एडवांस्ड सिस्टम लिमिटेड (टीएएसएल)-एयरबस सुविधा का सोमवार को दोनों नेताओं ने साथ में उद्घाटन किया।भारतीय वायु सेना के एवरो-748 विमानों को बदलकर 56 सी-295 विमान खरीदने के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करीब 21,000 करोड़ रुपये का सौदा, सितंबर 2021 में किया था।

Read also- देशभर में जोरों पर दिवाली के पर्व की तैयारियां, जेल में कैदी बना रहे मिट्टी व गाय के गोबर से दीये और सजावटी सामान

पीएम मोदी ने किया रोड शो- एग्रीमेंट के तहत, एयरबस चार साल के अंदर सेविले, स्पेन में अपनी फाइनल असेंबली लाइन से ‘फ्लाई-अवे’ कंडीशन में पहले 16 विमान डिलीवर करेगा।बाद के 40 विमानों को बनाना दोनों कंपनियों के बीच औद्योगिक साझेदारी के रूप में भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) करेगा।मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर के उद्घाटन के लिए गुजरात पहुंचे।उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज रोड शो किया।पीएम मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज टीएएसएल में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे।

Read Also: दिल्ली के प्रदूषण में नहीं कोई सुधार, सबसे प्रदूषित राज्यों में नंबर-1 पर बरकरार

भारत में तैयार होंगे एयरक्राफ्ट- वडोदरा में टाटा के इस एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स में कुल 40 सी 295 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे।ये देश में प्राइवेट सेक्टर की पहली एयरक्राफ्ट मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी है।सी-295 विमान के निर्माण के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट बनाने की योजना है। इनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस की तरफ से डिलीवर किए जा रहे हैं। वहीं बाकी 40 का निर्माण भारत में किया जाना है।पीएम मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *