Crime: गुजरात में दर्दनाक हादसा, स्टील प्लांट में आग लगने से चार मजदूरों की मौत

Steel Plant Fire: 
Steel Plant Fire:  गुजरात के सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक स्टील प्लांट में आग लगने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।ये घटना आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) में हुई।सूरत के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, “शाम छह बजे के आसपास, सूरत के एएम/एनएस स्टील प्लांट में आग लग गई। एक विस्फोट हुआ, जिसके कारण लिफ्ट में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई।

Read also-New Year 2025: भारत में लोगों ने आतिशबाजी के साथ किया नए साल का स्वागत

पुलिस ने कही ये बात-  पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया और मृत पाए गए लोगों की पहचान करने के लिए एक रोल कॉल किया गया। जिसे उनकी पहचान हो गई। फिलहाल डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच पुलिस के साथ-साथ फैक्ट्री इंस्पेक्टर भी कर रहे हैं।कंपनी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कोरेक्स प्लांट में उपकरण के फेल्योर की वजह से ये घटना घटित हुई।

Read also-विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए BJP विधायकों ने राम निवास गोयल को सौंपा ज्ञापन

विजय सिंह गुर्जर, डीसीपी, सूरत शहर- ये सूरत मेें एएम एनएस जो कंपनी है, उसमें शाम को छह बजे के आसपास में उनका कॉरेक्स टू प्लांट है उसमें एक रॉ मैटेरियल, जिसमें कॉल और लोहे का रॉ मैटेरियल दोनों मिक्स थे जो गरम रहता है। उसमेें धमाका हुआ और वो ट्यूब फटी और उसकी वजह से पास में लिफ्ट में चार लोग थे, उन चार लोगों की डेथ हो गई ऑन द स्पॉट ही। और ये घटना होने के बाद हमें जानकारी मिली।

मृतकों की हुई पहचान-  मृतकों की पहचान के लिए रोल कॉल करवाई गई तो संभवत: ये चार आदमी उस रोल कॉल में नहीं पहुंचे। जिनके नाम हैं, जिग्नेश, दिलीप कुमार, ये सूरत के रहने वाले हैं और धवल कुमार और नरेश भाई हैं। पटेल संदीप अशोक भाई ये सूरत के रहने वाले हैं। और गणेश सूरज बुद्ध ये ग्राम बुलढाना के रहने वाले हैं। ये संभवत: ये चार लोग मृतक हो सकते हैं और इनमें से पहचान जो है वो सुबह डीएनए टेस्ट करवाने के बाद में फॉरेंसिट पीएम करवाएं और फॉरेंसिक टेस्ट होगा उसके बाद में पहचान की जाएगी और जो क्राइम सीन है हमने उसको सुरक्षित कर दिया है और वहां पर पुलिस की गाड़ी लगा दी गई है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *