दरभंगा के निर्माणाधीन घर में मिले सात विस्फोट बम, इलाके में सनसनी

Seven explosive bombs found in a house under construction in Darbhanga,

Darbhanga News – बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक बन रहे मकान से जिंदा बमों का जखीरा बरामद किया.बहादुरपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले छोटी एकमी में बनाया जा रहा ये घर मोहम्मद जावेद का है।ये मामला तब सामने आए जब लोगों ने इस घर से आ रही ब्लास्ट की आवाज सुनी.

जानकारी मिलने के बाद, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे परिसर के भीतर छह लाइव एक्सप्लोसिव डिवाइस के बारे में पता चला।दरभंगा सिटी एसपी शुभम आर्य ने कहा कि शुरूआती जानकारी आंशिक रूप से बने घर से विस्फोट की आवाज के बारे में मिली थी।पुलिस ने दो विस्फोट वाले बमों के अवशेष भी बरामद किए और छह दूसरे बमों को कामयाबी के साथ बेअसर कर दिया.

Read also – बेरोजगारी के कारण युवाओं को दूसरे देश के युद्ध क्षेत्र में उतरना पड़ रहा : NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार

दरभंगा एसपी शुभम आर्य ने कहा कि  रात में करीब 10 बजे हमको सूचना मिली कि एक छोटी मात्रा में एक विस्फोटक टाइप का छोटा जिसे हम बोलते हैं सुतली बम की आवाज आई थी. उसके बाद में हमने टीम को भेजा वहां पर, वहां से छह सुतली के बम बरामद हुए थे. इसके तुरंत बाद हमने केस रजिस्टर करते हुए अग्रितम कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जितने भी सुतली के पटाखे थे, सबका डिस्पोजल कर दिया गया है।अभी हम लोग सभी बिंदुओं पर व्यक्तियों को चिह्नित कर रहे हैं.इसमें तकनीकी माध्यम और गुप्त रूप से भी हम व्यक्तियों की पहचान कर रहे हैं और जल्द ही इसमें गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

घर के मालिक मोहम्मद जावेद ने कहा कि आठ बजे रात में हम सब कुछ देखकर घर चले गए थे। पड़ोस के एक डॉक्टर साहब हमको फोन किए कि आपके मकान में बम है, एक विस्फोट किया। यही सब देखते हुए मैं आया और बम को देखा और 112 पर मैंने फोन किया। फोन के बाद हमारे एसपी साहब, डीएसपी साहब, जितने अधिकारी हैं, सब आए, जांच चल रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *