DCW चीफ स्वाति मालीवाल के साथ AIMMS के सामने हुई छेड़छाड़ विरोध करने पर 10-15 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

(अजय पाल) – दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने का मामला सामने आया। आरोप है कि नशे में धुत कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर 2 के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मिनट तक घसीटा । जैसे ही इस मामले की भनक दिल्ली पुलिस को लगी। तो दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है । दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। एम्स के गेट नंबर 2 के सामने कार चालक ने स्वाति मालीवाल को कार में बैठने के लिए कहा तो मालीवाल ने कार चालक को फटकार लगा दी। कार चालक का नाम हरिशचंद्र बताया जा रहा है । जब कार चालक ने मालीवाल को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तभी कार चालक ने गाड़ी का शीशा ऊपर कर लिया। तभी स्वाती मालिवाल का हाथ शीशे में फंस जाता है. कार चालक स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मिनट तक घसीटता चला जाता है।

नशे में धुत था कार चालक

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि कल देर रात वह दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थी। तभी गाड़ी चालक ने नसे की हालात में छेड़छाड़ की। जब उन्होंने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की तब कार चालक ने उन्हें घसीटा । मालीवाल कहती है भगवान ने मेरी जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं तो। तब आप महिलाओं का हाल सोच लीजिए। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

आपको जानकारी दें कि स्वाति मालीवाल हमेशा महिलाओं का साथ होने वाले अपराध व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रहती है। महिलाओं से संबधित कोई भी मामला हो उस पर तुरंत संज्ञान लेती है। हाल में क्रिकेटरों की बेटियों के साथ सोशल मीडिया में हुई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पुलिस को नोटिस भेजा था। दिल्ली में जंतर मंतर के धरने पर बैठे खिलाडि़यों से भी स्वाति मालीवाल ने सहानुभूति जताय़ी थी। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Read also:- Joshimath news: पीड़ितों की सुध लेने जोशीमठ जाते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत

महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए काम करती रहती है । कुछ दिन
पहले महिला आयोग नें दिल्ली के दयालपुर इलाके में आटे की चक्की पर काम कर रहे बच्चे को बचाया था। वहीं दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में1जनवरी की रात को हुई 20 साल की युवती (अंजली) के साथ दर्दनाक और जधन्य अपराध के मामले में आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मागं की थी। दिन

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *