Delhi Politics: दिल्ली में राशन कार्ड वेरिफिकेशन को लेकर सियासत तेज, BJP ने AAP पर लगाया फर्जीवाड़े…

Delhi Politics
Delhi Politics: दिल्ली में राशन कार्ड वेरिफिकेशन को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर 10 साल तक फर्जी राशन कार्ड बनाकर जरूरतमंदों का हक़ मारने का आरोप लगाया है। खुराना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राशन वितरण पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। Delhi Politics:
हरीश खुराना का कहना है कि 2015 से 2024 के बीच बिना ठोस सत्यापन के बड़े पैमाने पर राशन कार्ड बनाए गए। अब जब केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप जांच की गई, तो चौंकाने वाली गड़बड़ियाँ सामने आई हैं। खुराना ने विपक्ष पर इस पूरे मामले में झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप भी लगाया। आरिश खुराना ने कहा कि फर्जी राशन कार्ड बनाकर AAP ने वंचित और जरूरतमंदों का निवाला छीना है। अब जब सच्चाई सामने आ रही है, तो विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है। Delhi Politics:
बीजेपी विधायक हरीश खुराना का कहना है कि जांच में दो लाख से ज्यादा राशन कार्ड संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें हजारों ऐसे कार्ड शामिल हैं जो मृत व्यक्तियों के नाम पर बने थे। बड़ी संख्या में डुप्लीकेट कार्ड भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि  इतना ही नहीं, एक लाख चवालीस हजार से ज्यादा राशन कार्ड ऐसे लोगों के नाम पर पाए गए हैं जिनकी सालाना आय छह लाख रुपये से अधिक है। Delhi Politics:
‘
हरीश खुराना ने बताया कि लाखों राशन कार्ड धारकों को नोटिस भेजे गए, लेकिन बहुत कम लोगों ने जवाब दिया। जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में ऐसे कार्ड धारक हैं जिनके पास जमीन, वाहन या व्यवसाय है। कुछ मामलों में ऐसे लोगों के नाम भी राशन सूची में पाए गए जिनका जीएसटी टर्नओवर लाखों में है और कई डुप्लीकेट कार्ड अन्य राज्यों में भी मिले हैं।Delhi Politics:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *