कांग्रेस CEC की बैठक आज, महाराष्ट्र- झारखंड में प्रत्याशियों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

Congress' CEC meeting :

Congress’ CEC meeting : महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी।महाराष्ट्र के लिए सीईसी की बैठक रविवार की शाम को होनी थी, लेकिन पार्टी के नेताओं ने करवा चौथ समेत कई कारणों का हवाला दिया, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई।

Read also-हरियाणा में हो गया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM सैनी ने अपने पास रखे 12 विभाग

सीट बंटवारे पर होगी चर्चा- कुछ नेताओं ने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों के बीच कुछेक सीटों को लेकर थोड़ी चर्चा की जरूरत है और सीट बंटवारे से संबंधित बातचीत अंतिम फेज में है।एमवीए में शामिल दल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म करने के लिए हो रही बातचीत में शामिल हैं।

Read also-देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी, PM मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ

62 नामों को मिली मंजूरी- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर कांग्रेस के पैनल ने पिछले हफ्ते सीईसी के विचार के लिए 62 नामों को मंजूरी दी थी।पार्टी ने नांदेड़ संसदीय सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए वसंतराव चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है।वसंतराव चव्हाण का इस साल अगस्त में निधन हो गया था। इस कारण नांदेड़ संसदीय सीट पर उप-चुनाव हो रहा है।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच तनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राज्य प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात की।

20 नवंबर को होगा मतदान- कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है।रविवार को ही, एआईसीसी मुख्यालय में झारखंड के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीईसी के सामने पेश किए जाने वाले नामों की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप दिया गया।महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक फेज में मतदान होगा।झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो फेज में वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में काउंटिंग 23 नवंबर को होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *