Delhi: कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप किया जारी, अगले सप्ताह संसद में मौजूद रहने का दिया निर्देश

Delhi: कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा कि वे अगले सप्ताह के दौरान संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को देखते हुए सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें।सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विपक्ष के अपने सहयोगी दलों से भी कहा है कि वे भी अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहें।

Read Also: Parliament Monsoon Session: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, अब अगले हफ्ते की कार्रवाही पर लगी नजरे

कांग्रेस की ओर से अपने सांसदों के लिए जारी व्हिप में सभी से 10, 11 और 12 अगस्त (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित रहने और कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में बने रहने को कहा गया है।कांग्रेस ने व्हिप में अपने सदस्यों से कहा है, ‘‘10, 11 और 12 अगस्त को “बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों” पर चर्चा होगी। सभी कांग्रेस सांसद सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।’

Read Also: Parliament Monsoon Session: युवा पीढ़ी को ‘गटर जेनरेशन कहने के बाद, कंगना रनौत का यू-टर्न, जेन जी को बताया देश की ताकत

माना जा रहा है कि सरकार अगले सप्ताह विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कराने के लिए संसद में ला सकती है।संसद का मौजूदा मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक प्रस्तावित है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *