Parliament Monsoon Session: संसद में आज भी जारी रहा घमासान, अब अगले हफ्ते की कार्रवाही पर लगी नजरे

Parliament Monsoon Session: संसद में विपक्ष का प्रदर्शन आज भी जारी रहा। आज सुबह जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद वेल में उतर आए। विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी की।लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने बार-बार सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रश्नकाल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन हंगामा थमा नहीं।

Read Also: Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

भारी हंगामे के बाद एक बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।वही लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ विधायी कार्य भी आगे बढ़ा, जिसमें MSME संशोधन विधेयक हंगामें के बीच बिना चर्चा के पारित हो गया।विपक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देंने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की, विपक्ष जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर 20 जुलाई को छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लगातार गृहमंत्री के बयान की मांग कर रहा है। Parliament Monsoon Session:

Read Also: Parliament Monsoon Session: युवा पीढ़ी को ‘गटर जेनरेशन कहने के बाद, कंगना रनौत का यू-टर्न, जेन जी को बताया देश की ताकत

वही राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को भी सदन में जोरशोर से उठाया जा रहा है।विपक्ष का आरोप है कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा से बच रही है। वही सत्ता पक्ष का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर सदन को चलने नहीं दे रहा।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेताओं से बातचीत की कोशिश की, लेकिन गतिरोध अभी भी बना हुआ है। Parliament Monsoon Session:

इससे पहले संसद परिसर में भी विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। बारिश के बीच छाते लेकर नारेबाजी जारी रही।संसद के मानसून सत्र में यह घमासान कई दिनों से जारी है।सरकार ने अब अगले हफ्ते के लिए अपनी संसदीय रणनीति तेज़ कर दी है।NDA के सभी सांसदों को दिल्ली में मौजूद रहने और सदन में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।सरकार अगले सप्ताह चर्चित FCRA Bill को संसद में पेश कर सकती है।वही सरकार की परिसीमन Bill और महिला आरक्षण विधेयक पर भी तैयारी चल रही है।इधर विपक्ष ने भी अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश जारी करते हुए व्हिप जारी कर दिया है।Parliament Monsoon Session:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *