दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 10 उड़ानें डायवर्ट, 100 में हुई देरी

 Delhi flights delayed- दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. घने कोहरे और कम दृश्यता की स्थिति के कारण परिचालन बाधित होने की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें डायवर्ट की गई, लगभग 100 में देरी हुई और कुछ रद्द कर दी गई हैं. अधिकारी का कहना है कि देर रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच चार उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद के लिए डायवर्ट किया।

Read also – मध्य प्रदेश सरकार ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया

खराब मौसम की वजह से रविवार को 10 उड़ानों को डायवर्ट किया गया था और कुछ को रद्द कर दिया गया था। कम विजिबिलिटी और घने कोहरे की वजह से हवाई अड्डे पर फ्लाइटों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।

पैसेंजर का कहना है कि हम इटली से यात्रा कर रहे हैं और अबू धाबी से अपनी उड़ान बदल दी, यहां धुंध के कारण उड़ान में दिक्कते आई और देरी हुई। उड़ान 25.5 घंटे से ज्यादा लेट हो चुकी है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *