दिल्ली- इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कोरोना से हुआ निधन

देश की राजधानी दिल्ली में जानलेवा वायरस ने एक और कोरोना योद्धा को अपना शिकार बना लिया। दरअसल दिल्ली पुलिस के साउथ जोन पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा का मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। संजय शर्मा 1997 बैच के इंस्पेक्टर थे।पिछले कुछ दिनों से वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वसंत कुंज के स्पाइनल इंजरी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

बता दें कि ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही उनको कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। उसके बाद उनका इलाज करवाया जा रहा था। संजय शर्मा को प्लाज़्मा थेरेपी दी गयी थी लेकिन प्लाज़मा थेरेपी देने के बावजूद उनकी तबियत सुधरने की बजाए लगातार बिगड़ती जा रही थी । संजय शर्मा को उनके आखरी वक्त में वेंटीलेटर स्पोर्ट पर रखा गया था लेकिन डॉक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद वो नहीं बच पाए।

Also Read- AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने अमित शाह को शकुनि बताते हुए साधा बीजेपी पर निशाना

51 वर्षीय संजय शर्मा के घर में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। संजय शर्मा की पत्नी और उनका बेटा भी संक्रमित बताए जा रहे हैं। हालांकि, वे होम क्वारंटीन हैं। संजय शर्मा का बेटा दिल्ली आईआईटी से इंजीनिरिंग कर रहा है। बहरहाल दिल्ली पुलिस में अब तक तक 2 हज़ार से ज़्यादा जवान कोरोना संक्रमित हो चुके है और करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है जो बेहद चिंता का विषय है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *