चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, वीकेंड पर यहां होगी बर्फबारी -हिमाचल में लगा सैलानियों का तांता…

Weather Report

Weather Report: हिमाचल प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया। बता दें कि इस सप्ताह पांच सरकारी अवकाश है।ऐसे में घूमने फिरने के लिए आने वाले सैलानियों को बर्फबारी का लुत्फ ले सकते है।विश्व भर में हिमाच प्रदेश की पहचान इसकी खूबसूरती के लिए होती है।हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन  कारोबार का 7.6 फीसदी हिस्सा है।

Read also- शराब नीति मामले में BRS नेता के. कविता को नहीं मिली कोर्ट से राहत !

दिल्ली- NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मियों के आगाज हो चुका है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आने वाले समय में बर्फबारी के आसार दिखाई दे रहे है।हिमाचल प्रदेश में इन दिनों चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है।दिल्ली,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत देश भर के कई  राज्यों के सैलानी  इन दिनों हिमाचल प्रदेश में घूमने जा रहे है।हिमाचल में किसी प्रकार की अनहोनी न हो सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस जवानों को हिमाचल में  तैनात किया गया है।

Read also- श्रीनगर: 35 साल बाद क्यों खुले विचार नाग मंदिर के कपाट -जानिए ?

कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए है।हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है । इस दौरान मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा । ऑरेंज अलर्ट के कारण  मंडी, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा,सोलन और सिरमौर में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं. हिमाचल प्रदेश के पंजाब में सटे ऊना जिले में सीजन में पहली बार तापमान 35 के पार पहुंच गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *