BRS Leader के. कविता ने क्यों कहा मनी लॉन्ड्रिंग का केस नहीं, ये ‘राजनैतिक लॉन्ड्रिंग’ का मामला है ?

Delhi Liquor Scam:
Delhi Liquor Scam: बीआरएस नेता के. कविता ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस दरअसल “राजनैतिक लॉन्ड्रिंग” मामला है।कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी हिरासत की मियाद खत्म होने पर मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है, ये राजनैतिक लॉन्ड्रिंग का मामला है। एक आरोपी पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुका है। दूसरे आरोपी को टिकट मिल रहा है और तीसरे आरोपी ने बीजेपी को 50 करोड़ रुपये दिए हैं।”

AAP को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप ?

अदालत ने शनिवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी के कविता की ईडी हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी थी।ईडी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ‘साउथ ग्रुप’ की प्रमुख सदस्य थीं, जिस पर शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले में AAP को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है।अदालत ने कविता को अपने पति, बेटे, भाई, बहन और भाभी और अपने निजी सहायक (पीए) सहित अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की मंजूर दे दी थी।

Read also-CM केजरीवाल का निर्देश मेरे लिए भगवान के आदेश की तरह है – सौरभ भारद्वाज

के. कविता ने BJP पर लगाया यह आरोप…

ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है, ये राजनैतिक लॉन्ड्रिंग का मामला है। एक आरोपी पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुका है। दूसरे आरोपी को टिकट मिल रहा है और तीसरे आरोपी ने बीजेपी को 50 करोड़ रुपये दिए हैं।”

के. कविता क्यों हुई गिरफ्तार ?-जानें

ED के मुताबिक के. कविता ने कथित तौर पर AAP नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची थी, जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में लाभ पाने के लिए AAP नेताओं को लगभग 100 करोड़ रुपये दिए गए। के. कविता को कथित साउथ लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ED अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और मनीष सिसौदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तो ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी इस केस में अरेस्ट कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *