(अजय पाल)Delhi Metro viral video :दिल्ली मेट्रो अक्सर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती है।दिल्ली मेट्रो मे लडाई झगडे, नाच गाने के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते है।कई बार तो रोमांस के वीडियो भी सामने आते रहते है।हाल में दो महिलाओं के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे है ।
वीडियो में मेट्रो के अंदर सीट को लेकर दो महिलाओं में तू-तू मैं-मैं होती नजर आ रही है. इस कलह का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।महिलाओं की आपसी कलह को वहीं मौजदू किसी अन्य यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं, ‘दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।
Read aslo-दिल्ली के बाद नोएडा प्रशासन का फैसला, प्रदूषण के कारण तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
वायरल वीडियो में दो महिला यात्री एक दूसरे से तीखी बहस करती नजर आ रही है। सीट को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा हो रहा है वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला सीट पर सीट पर बैठी है. जबकि दूसरी खड़ी हुई है. सीट पर बैठी महिला बोल रही है कि अगर आपको बात करने का सेंस नहीं आता तो डॉन्ट नीड टू टॉक. इस पर दूसरी महिला बोलती है कि ओ हेल्लो… बात करने का मन भी नहीं है मेरा, तुम जैसी औरत से ऐसे में पहली जवाब देती है कि तुम जैसी से क्या मतलब है और पहले इंग्लिश बोलना सीखों

@gharkekalesh नाम के ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया। दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों देख चुके है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।वीडियो को देखकर लोग तमाम तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे है। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि जो पहले बैठ गया सीट उसकी, सिम्पल है।वहीं अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘दिल्ली मेट्रो में स्वागत है.आज लड़ाई महिलाओं के कोच में हो रही है.
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

