दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है और ये ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने के दो दिन बाद रविवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।इसमें कहा गया है कि आर्द्रता का स्तर 44 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच रहा।

Read also – World Cup 2023: राहुल-कोहली की साझेदारी ,भारत ने लगातार चौथी बार जीता वर्ल्ड कप का पहला मैच

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 (मध्यम) दर्ज किया गया।0-50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।शनिवार शाम सात बजे AQI 214 दर्ज किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *