Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि प्रदेश को ट्रांजिट पॉइंट के बजाय एक पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाना चाहिए। पर्यटन हितधारकों के सम्मेलन में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की अपनी अनूठी विशेषताएं हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पर्यटन क्षेत्र में दिल्ली की सकारात्मक छवि को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पर्यटक इस शहर को एक गंतव्य के रूप में देखें और इसकी अनूठी विशेषताओं का आनंद लें, न कि केवल आने-जाने के स्थान के तौर पर।Delhi News:
Read Also-Bollywood: फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार शुरुआत, ओपनिंग डे पर फिल्म ने…
उन्होंने कहा, “दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्मारक और आकर्षण हैं जिन्हें पर्यटक देखना चाहते हैं। लोग संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और कई अन्य स्थानों को देखना चाहते हैं।”गुप्ता ने कहा कि पिछले एक साल में दिल्ली सरकार ने पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें दिल्ली फिल्म महोत्सव, दिल्ली पर्यटन बोर्ड का गठन और प्रमुख स्थानों पर एक मजबूत सूचना प्रणाली का कार्यान्वयन शामिल है। Delhi News:
Read Also- Sports News: लक्ष्य सेन चोट के चलते थॉमस कप से बाहर, टूटा खिताब जीतने का सपना
मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली में सांस्कृतिक विविधता है; यहां विभिन्न राज्यों और पहचानों के लोग मिल सकते हैं। पर्यटक दिल्ली में सांस्कृतिक स्थल, मंदिर, भोजन और हस्तशिल्प पा सकते हैं।”गुप्ता ने दिल्ली के भोजन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में जो स्वाद मिलता है, वह आपको कहीं और नहीं मिलेगा, मैं इस बात की गारंटी देती हूं।”सम्मेलन में मौजूद पर्यटन मंत्री कपिला मिश्रा ने कहा कि सरकार दिल्ली में फिल्म शूटिंग के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस की योजना बना रही है।Delhi News:
