Sports News: टी20 विश्व कप के लिए महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

Sports News: भारत ने शनिवार को इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में ‘अनकैप्ड’ (जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को शामिल किया।जहां विशेषज्ञ बल्लेबाज प्रतिका रावल और हरलीन देओल को टीम से बाहर रखा गया, वहीं ऑलराउंडर अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट के कारण चयन से चूक गईं। हरमनप्रीत कौर सभी टीमों की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।Sports News:

Read Also- Delhi News: प्रदेश को ट्रांजिट पॉइंट के बजाय एक पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाना चाहिए- CM रेखा गुप्ता

प्रतिका को हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट मैच 10 से 13 जुलाई के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा, वहीं हरलीन वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम की अगुआई करेंगी।नंदिनी मध्यम गति की गेंदबाज हैं जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेलकर कुल 17 विकेट लिए।वे उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं जिसने इस साल फरवरी में बैंकॉक में आयोजित महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।तेज गेंदबाजी लाइन-अप में पूजा वस्त्राकर भी शामिल नहीं हैं। रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करती रहेंगी। Sports News:

Read Also- Delhi Weather: दिल्ली NCR में गर्मी का कहर जारी, पारा 39 डिग्री पार, IMD ने जारी किया अलर्ट

अनुष्का शर्मा और उमा छेत्री के लिए टीम में कोई जगह नहीं थी जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था।मुख्य टीम काफी हद तक वैसी ही है जिसने पिछले साल नवंबर में वनडे महिला विश्व कप जीता था।शीर्ष तीन बल्लेबाजों में मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के होने की उम्मीद है जबकि भारती फुलमाली को शामिल किए जाने से बल्लेबाजी लाइन-अप पूरा हो जाएगा।भारती ने महिला प्रीमियर लीग में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके साथ ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसी अन्य फिनिशर भी होंगी।दीप्ति स्पिन गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी जिसमें श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और राधा यादव भी शामिल हैं। Sports News:

राधा यादव ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है।हालांकि टीम के थिंक टैंक को अमनजोत की गैरमौजूदगी से पैदा हुए खालीपन को भरने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अमनजोत पीठ की चोट के कारण 4-5 महीने के लिए खेल से बाहर हो गई हैं।चुनी गई यह टीम विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 28 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी। भारत 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। फाइनल पांच जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।भारत ने अब तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। Sports News:

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (दूसरी विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा। Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *