Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने बेहद अहम यूरोप दौरे पर हैं। 13 से 18 जून तक चलने वाले इस 6 दिवसीय दौरे में पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक बड़ा बयान जारी किया है, जिसमें पीएम ने इस दौरे को भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए अहम बताया है।पीएम मोदी का विदेश दौरा आज से शुरू हो गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के विशेष निमंत्रण पर इस विदेश दौरे पर हैं।अपनी विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस के दौरे पर हैं।पीएम मोदी के मुताबिक, फ्रांस भारत के रणनीतिक विजन में एक बेहद खास जगह रखता है। इसी साल फरवरी में राष्ट्रपति मैक्रॉन के भारत दौरे के समय दोनों देशों के रिश्ते ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ में बदले थे। अब पीएम मोदी फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति मैक्रॉन से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय प्रगति की समीक्षा करेंगे। Delhi:
Read Also- यूपी पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार
इस दौरे की एक बड़ी हाईलाइट ‘भारत इनोवेटर्स’ कार्यक्रम होने वाला है। 14 जून को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन मिलकर इसका उद्घाटन करेंगे। भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के तहत हो रहे इस आयोजन से भारतीय स्टार्टअप्स को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मिलने की राह आसान होगी।वही यात्रा के दूसरे चरण में 14 से 15 जून तक पीएम मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद, किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला ऐतिहासिक दौरा है। पीएम मोदी वहां के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से मुलाक़ात करेगे और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और स्लोवाकिया के बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। भारत-ईयू (EU) फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिहाज से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
Read Also- भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गाँवों से होकर गुजरता है : लोकसभा अध्यक्ष
स्लोवाकिया के बाद पीएम मोदी फ्रांस के एवियन पहुंचेंगे,यहां पीएम मोदी 16 और 17 जून को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। लगातार यह 8वीं बार है जब भारत को G7 समिट में आमंत्रित किया गया है, जो दुनिया में भारत के बढ़ते कद को दिखाता है। अपने बयान में पीएम मोदी ने साफ कहा कि G7 समिट में भारत न सिर्फ अपनी बात रखेगा, बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) यानी विकासशील देशों की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा।दौरे के आखिरी दिन यानी 18 जून को पीएम मोदी पेरिस में यूरोप के सबसे बड़े टेक इवेंट VivaTech 2026 में शामिल होंगे।Delhi:
इस बार इस शो में भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन होगा। इसके बाद पीएम पेरिस में रह रहे प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।अपने बयान के आखिर में पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि उनका यह दौरा यूरोप और G7 देशों के साथ भारत के रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।बहरहाल प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ कूटनीतिक रूप से, बल्कि ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल पॉलिटिक्स के लिहाज से भी गेम-चेंजर साबित होने वाला है। इस दौरे की खास बात यह भी है कि G7 समिट के इतर प्रधानमंत्री मोदी अन्य राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। Delhi:
Post Views: 274