Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में धूल और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी ने दिल्ली सरकार के सहयोग से 1415 करोड़ रुपये की लागत से 70 इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। दावा है कि ये हाईटेक मशीनें राजधानी की सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएंगी और प्रदूषण कम करने में मददगार साबित होंगी। Delhi Pollution:
Read Also-Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त, कोई हताहत नहीं
दिल्ली नगर निगम अब राजधानी की सड़कों की सफाई के लिए आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है। नई परियोजना के तहत उत्तर, दक्षिण और पूर्वी जोन की करीब 1410 किलोमीटर लंबी सड़कों की सफाई की जाएगी।
मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि उत्तर जोन में 28, दक्षिण जोन में 23 और पूर्वी जोन में 19 इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की खासियत यह है कि ये पूरी तरह इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित हैं। डीजल मशीनों की तुलना में ये धूल को प्रभावी तरीके से साफ करेंगी और खुद किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं फैलाएंगी। एमसीडी के मुताबिक मशीनें रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक चलाई जाएंगी ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो।Delhi Pollution:
Read Also-Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रमुख पुल का हिस्सा ध्वस्त, कोई हताहत नहीं
दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि एमसीडी की इस परियोजना के तहत 70 इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीनों के अलावा 6 इलेक्ट्रिक वाटर टैंकर, 24 इलेक्ट्रिक डस्ट डंपर और 140 इलेक्ट्रिक लिटर पिकर भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी सड़कों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों की सफाई व्यवस्था भी मजबूत होगी।मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद पर्यावरण सुधार परियोजनाओं को तेजी मिली है। ये इलेक्ट्रिक रोड स्वीपिंग मशीनें राजधानी में धूल प्रदूषण को कम करने में बेहद अहम साबित होंगी। Delhi Pollution:
