Delhi: CM केजरीवाल की लोकप्रियता से बीजेपी परेशान-सौरभ भारद्वाज

Water Crisis In Delhi

Delhi: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सकारात्मक फैसला देगा। अरविंद केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Read Also: Delhi: CM केजरीवाल ने की सुप्रीम कोर्ट से याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील

बता दें कि मंगलवार 9 अप्रैल को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में अरविंद केजरीवाल को कोई राहत नहीं मिली और हाई कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही माना और अब केजरीवाल अपनी याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यहां पे जो सुप्रीम कोर्ट के अंदर जो मामला गया है उसमें दो पॉसिबिलिटी मोटे तौर पर होती है कि कोर्ट क्या करता है? हमें उम्मीद है कि अच्छा ही रिजल्ट वहां से आएगा। अब ये उनकी उनकी रणनीति है कि दलील को कोर्ट में रखेंगे वहां पर भी हाई कोर्ट में भी सेम वकील हैं तो मुझे लगता है वो अपने हिसाब से तय करेंगे।

Read Also: Uttar Pradesh: मुख्तार अंसारी का फातिहा पढ़ने कासगंज गाजीपुर लाए गए अब्बास अंसारी

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परेशान इसलिए है कि डेढ़ दो साल की झूठे के नरेटिव बनाने के बाद भी दिल्ली की जनता आज अरविंद केजरीवाल जी के साथ खड़ी है। परेशान है और उनको लगता है बस किसी तरीके से अरविंद केजरीवाल को हम कुर्सी से हटा दें। जब मणिपुर के अंदर लड़कियों को निर्वस्त्र करके घुमाया गया तो वहां के सीएम का इस्तीफा नहीं लिया भारतीय जनता पार्टी ने। जब बृजभूषण शरण सिंह ने देश की ओलंपियन की इज्जत के ऊपर हाथ डाला तो बीजेपी के सांसद ने इस्तीफा नहीं दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *