Delhi School: दिल्ली में फिर स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi School: दिल्ली के लगभग 50 स्कूलों को बुधवार को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस समेत आपातकालीन एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया।जिन 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली, उसमें द्वारका का राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल भी हैं।Delhi School

Read also-NDA: उप-राष्ट्रपति पद को लेकर सियासी हलचल तेज, NDA उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दो स्कूलों – मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल को क्रमशः सुबह 7.40 बजे और 7.42 बजे बम की धमकी की सूचना मिली।अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों और बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस दल तुरंत परिसर में पहुंच गए।ये ताज़ा धमकी 18 अगस्त को शहर के 32 स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकियों के दो दिन बाद आई है, जो बाद में झूठी निकलीं।Delhi School

Read also- Sports News: एशिया कप में सिराज और अय्यर को शामिल न करने पर हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी

रमेश मल्होत्रा, स्थानीय निवासी: सुबह लगभग 7.30 या 8 बजे जब छात्र स्कूल आ रहे थे, बम की धमकी मिली। स्कूल अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया और तुरंत पुलिस बल, दमकल विभाग, एम्बुलेंस और पुलिस बल पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता और अधिकारी स्कूल की जांच कर रहे हैं।”Delhi School

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *