विदेशी मुद्रा भंडार घटने से मचा कोहराम – इस वजह से खाली हो रहा ‘RBI का खज़ाना

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को सप्ताह की समाप्ति पर 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कई हफ्ते तक बढ़ने के बाद, 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब पर पहुंच गया था। यह पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स 3.79 अरब डॉलर घटकर 560.86 अरब डॉलर रह गईं।

Read also-राजस्थान के अनूपगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत – जानें कैसे हुआ हादसा ?

डॉलर के संदर्भ में फॉरेन करेंसी एसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 56.81 अरब डॉलर हो गया। (Reserve Bank said that the value of gold reserves increased by $ 1.01 billion to $ 56.81 billion during the week under review.) रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.03 अरब डॉलर रह गया।रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (international monetary fund) (आईएमएफ) (IMF ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 20 लाख डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर रह गई।

Read Also: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट से जुड़ी सभी याचिकाएं कीं खारिज

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *