लोगों ने पीएम मोदी की बात पर विश्वास करना बंद कर दिया है – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Cong's Pawan Khera on PM Modi

Pawan Khera on Pm Modi : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी की बात पर अब कोई विश्नास नहीं करता। जैसे अब व्हाट्सअप पर लोग विश्वास नहीं करते वैसे ही पीएम मोदी पर भी विश्वास नहीं करते।

पवन खेड़ा ने कही ये बात
पवन खेड़ा बोलते है कि माफ कीजिएगा कि जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर जब हम जाते हैं तो जो व्हाट्सअप अंकल होते हैं ना जो, वो व्हाट्सअप अंकलों वाली भाषा, प्रधानमंत्री की भाषा फूहड़ कतई नहीं होनी चाहिए। वो एक समाज को दूसरे समाज से भड़काने वाली लड़ाई लगाने वाला काम राजा का नहीं होता है और इस विशाल देश में जहां इतनी अनेकताएं हैं वहां का राजा अगर एक को दूसरे से लड़ाने की राजनीति करेगा, उस जुबान में बात करेगा तो इस देश में फिर से संभालना, फिर से वापस पटरी पर लाना, फिर से सामाजिक ताने बाने को जोड़ना आसान नहीं होगा।”

Read Also: Uttar Pradesh: कांग्रेस के घोषणापत्र की बातें देश और लोगों के लिए खतरनाक संकेत हैं- योगी आदित्यनाथ

नए नए झूठ आने वाले हैं और माफ कीजिएगा अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वो प्रधानमंत्री के मुंह से झूठ निकलेंगे, तो देशवासियों को सजग रहना होगा। जैसे हम व्हाट्सअप पढ़ते हैं तो हम विश्वास हमारे देश के लोग नहीं करते हैं। हमने व्हाट्सअप पर विश्वास करना बंद कर दिया है ठीक वैसे ही प्रधानमंत्री पर भी विश्वास करना बंद कर दिया है। उनके मुंह से कोई शब्द निकलता है तो पहले लोग चेक करते हैं अड़ोस-पड़ोस से कि भाईसाहब इन्होेंने जो कहा क्या वो ठीक था। अगला कहता है कि किसने कहा तो बोेले, मोदी जी ने, फिर भी पूछ रहे हो कि ठीक था। कैसे पूछ रहे हो मोदी जी ने कहा तो ठीक हो ही नहीं सकता। ये एक उन्होंने अपनी छवि बना दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *