Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम जारी,जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update:दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है ।लोगों के गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में इन दिनों पारा 40 के पार जा रहा है। मौसम के बदलाव ने लोगों को परेशान कर रखा है और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है. दिल्ली के निवासी जून के  महीने  भीषण गर्मी से त्रस्त हैं और मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन दिल्ली में मानसूनी बारिश के लिए लोगों को अभी अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

Read Also: NEET और NET UGC पेपर लीक मामला: राहुल गांधी बोले- आगामी संसद सत्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा !

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।अब अनुमान है कि दिल्ली में मानसून 25 जून के बाद कभी भी आ सकता है। पहले मौसम विभाग  ने 27 जून को दिल्ली में मानसून के आगमन की संभावना जताई थी. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

Read Also: NEET परीक्षा नहीं होगी रद्द,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- हाई लेवल कमेटी करेगी जांच

दिल्ली के तापमान में  वृद्धि – दिल्ली  मे 21 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है। बता दें कि गुरुवार को हल्की बारिश और आंधी के कारण लू के प्रकोप से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली वहीं दिल्ली में आर्द्रता 67 प्रतिशत से 46 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली में लोगों को इन दिनों लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों को बेवजह घर से न बाहर निकलने की सलाह दी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *