दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, फैंस में दौड़ी खुशी लहर

Dewald Brewis:

Dewald Brewis: दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने केर्न्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। दाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही डेवाल्‍ड ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।Dewald Brewis: 

Read also- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद त्रिची में एनिमल एक्टिविस्ट ने किया प्रदर्शन

ब्रेविस अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोहली के 10 पारियों में 12 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी तीसरी पारी में ही यह उपलब्धि हासिल की है। ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक 14 छक्‍के लगा चुके हैं।Dewald Brewis: 

Read also- Sports News: मैं केवल मौजूदा अवसरों पर ध्यान केंद्रित करता हूं- क्रिकेटर यश ढुल

उन्होंने एरॉन हार्डी की गेंद पर लगातार चार छक्के जड़े जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 172 का स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए।Dewald Brewis: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *