Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीज, घर में बनी रहेगी खुशहाली!

Maa Laxmi,Dhanteras 2024,Diwali 2024,Kuber Dev,laxmi ji,dhanvantari, 29 october 2024,मां लक्ष्मी, धनतेरस 2024, दिवाली 2024, कुबेर देव, धनतेरस के दिन क्या खरीदें, 29 अक्टूबर 2024"

Dhanteras 2024 : हिन्दू धर्म के लिए धनतेरस का पर्व बेहद ही खास माना जाता है.ये पर्व खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है.इस दिन बहुत सी ऐसी चीजें है जिन्हें खरीदने और लाने से आपको सुख – सौभाग्य में वृद्धि होती है. इस वर्ष धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा.

ऐसी मान्यता है भगवान धन्वंतरी सागर मंथन के समय अपने हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, धन्वरती भगवान को लक्ष्मी जी का भाई कहा जाता है, इनको पीले रंग की धातु अधिक प्रिय है. इसीलिए इस दिन सोना खरीदता जाता है.

Read also –बोटोक्स ट्रीटमेंट फेल हो गया कहकर उड़ा मजाक तो भड़कीं आलिया भट्ट, बोलीं- मैं पैरालाइज हूं

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है? – धनतेरस के पर्व के दिन सोना -चांदी और झाड़ू खरीदना शुभ होता है साथ ही इस दिन नमक खरीदना शुभ होता है.इस दिन घर पर पान के 5 पत्ते लाना शुभ माना जाता है. पान के पत्ते लक्ष्मी जी को चढ़ाए जाते हैं. धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ होता है. धनिया को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदें.धनतेरस के दिन लक्ष्‍मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है, लक्ष्‍मी चरण इस दिन घर में लाना मां लक्ष्‍मी का आह्वान माना जाता है और इस दिन घर में मां लक्ष्‍मी के चरणों को घर में लाना उन्‍हें अपने घर में निमंत्रण देने के समान है.

Read also- Second Test Match: न्यूजीलैंड को जीत के लिए तीन विकेट की दरकार

इस दिन दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति आप खरीद सकते हैं. धनतेरस का दिन मूर्ति खरीदने के लिए शुभ माना गया है. इसीलिए धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ होता है. इन सभी चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *