”फिल्म का सस्पेंस न करें लीक”, ‘धुरंधर’ के निर्देशक की खास अपिल

''Dhurandhar'': ''Do not leak the film's suspense'', special appeal from 'Dhurandhar' director

”Dhurandhar”: फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने “धुरंधर: द रिवेंज” के लिए दर्शकों से बुधवार यानी आज 18 मार्च को एक खास गुजारिश की। उन्होंने प्रशंसकों से फिल्म का सस्पेंस लीक न करने के लिए कहा। धर ने फिल्म के पहले भाग के लिए मिली तारीफ को “किसी भी फिल्म निर्माता के लिए सबसे खास उपहार” बताया।

रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म के दूसरे भाग की शुरुआत बुधवार को शाम 5:30 बजे से देशभर के कई सिनेमाघरों में आयोजित प्रिव्यू शोज के साथ हो रही है। फिल्म 19 मार्च गुरुवार को सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी। फिल्म के लेखक, निर्देशक और सह-निर्माता धर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए बनी है। उन्होंने कहा, “मेरी आपसे एक गुजारिश है कृपया स्पॉइलर साझा न करें!

Read Also: “एक्सिस बैंक का बड़ा प्लान! एनबीएफसी इकाई में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश”

”Dhurandhar”- हर प्रशंसक को बिना किसी जानकारी के लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने आने दें और अपनी निजी भावनाओं के साथ बाहर जाने दें। आपने ‘धुरंधर’ को ये मुकाम दिया है। अब मैं आप पर भरोसा करता हूं कि आप इसे भविष्य में भी सुरक्षित रखेंगे।” जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, “धुरंधर द रिवेंज” पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *