मीठी नदी घोटाले में बड़ा खुलासा, ED ने डिनो मोरिया समेत कई लोगों के ठिकानों पर की छापेमारी

Dino Morea: Big revelation in Mithi River scam, ED raids the hideouts of many people including Dino Morea, Dino Morea, ED, actor Dino Morea, Dino Morea residence, Dino Morea mubai residence, Dino Morea in River Mithi cleaning scam, Aditya Thackeray, bmc, EOW

Dino Morea: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत शुक्रवार यानी की आज 6 जून को अभिनेता डिनो मोरिया समेत कई लोगों के महाराष्ट्र के परिसरों के अलावा केरल में भी कुछ जगहों पर छापेमारी की।

Read Also: श्रीनगर रेल संपर्क सितंबर से चालू हो जाएगा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

आरोप है कि इस घोटाले के कारण बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से ज्यादा परिसरों पर की गई। सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। बीएमसी के कुछ अधिकारियों और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआईआर से उपजा है, जो मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी।

Read Also: चाय बागान में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार, जांच जारी

बताया जाता है कि इन अनियमितताओं के कारण बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ईओडब्ल्यू ने घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और अरब सागर में मिल जाती है। आरोप है कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *