श्रीनगर रेल संपर्क सितंबर से चालू हो जाएगा- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Railway Bridge in J-K:

Railway Bridge in J-K: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म तैयार होने के बाद सितंबर से जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक चालू हो जाएगा।रेल मंत्री ने कहा “जम्मू स्टेशन पर एक बड़ी परियोजना चल रही है। ये सितंबर तक पूरी हो जाएगी। तब तक तीन प्लेटफॉर्म तैयार हो जाएंगे।”उन्होंने कहा कि कटरा से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन जम्मू को श्रीनगर से जोड़ेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Read Also: अयोध्या में राम दरबार को जनता के लिए खोलने की तारीख पर ट्रस्ट शनिवार को करेगा फैसला

अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री: साथियो प्रधानमंत्री जी ने आज जम्मू और श्रीनगर को जोड़ने वाली दो नई वंदे भारत ट्रेन भी आरंभ की है और जैसा आप जानते हैं जम्मू स्टेशन पर बहुत बड़ा काम चल रहा है, ये काम सितंबर के महीने में तीन प्लेटफॉर्म रेडी हो जाएंगे। इसीलिए आज गाड़ी कटरा से चली है, लेकिन ये गाड़ी जम्मू से श्रीनगर की वंदे भारत है। सितंबर के महीने से जम्मू से चलेगी।

Read Also: साबरमती तट पर स्वच्छता का संकल्प, विश्व पर्यावरण दिवस पर 5,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *