हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एल्विश यादव के घर के बाहर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर गोलीबारी में शामिल एक हमलावर को शुक्रवार तड़के फरीदपुर गांव में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी इशांत गांधी उर्फ इशु फरीदाबाद निवासी है। उसे पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा की एक टीम ने फरीदाबाद के सेक्टर-30 में इशांत गांधी को सुबह करीब साढ़े चार बजे रोका। वह एक मोटरसाइकिल पर जा रहा था, जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह कथित तौर पर भागा और उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई।Elvish Yadav

Read Also- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का प्रभार संभाला

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली चलायी, जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश मल्होत्रा ने कहा, ‘‘गुरुग्राम में 17 अगस्त को यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर गोलियां चलाने वाले हमलावरों में से एक इशांत गांधी था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ करेंगे।’पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना के दौरान इशांत गांधी को गोली चलाते हुए देखा गया है।Elvish Yadav

Read Also- Cricket Retirement: भारतीय महिला क्रिकेटर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

‘बिग बॉस’ विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित आवास के बाहर 17 अगस्त को मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने गोलियां चलायी थीं।सुबह साढ़े पांच बजे हुई घटना के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे। पुलिस ने बताया कि ‘भाऊ गैंग’ ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एल्विश यादव पर एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करने का आरोप लगाया था।Elvish Yadav

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *