Financial News: NSI ने 4 अगस्त से SMI – IPO प्री-ओपन सत्र के लिए 20% कम मूल्य सीमा लागू की

Financial News,#NSI, #SMI, #IPO, #PreOpenSession, #MarketUpdate, #InvestmentNews, #StockMarket, #FinancialNews, #TradingTips, #EquityMarket,

Financial News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को कहा कि वो चार अगस्त से प्रभावी होने वाले विशेष प्री-ओपन सत्र के दौरान एसएमई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत कम मूल्य सीमा लागू करेगा।ये कदम चार जुलाई 2024 को जारी एक पूर्व परिपत्र के बाद आया है, जिसमें एनएसई ने लघु और मध्यम उद्यमों के आईपीओ के लिए विशेष प्री-ओपन सत्र के दौरान निर्गम मूल्य से 90 प्रतिशत ज्यादा की ऊपरी सीमा लागू की थी..Financial News

Read also-Biscuit Side Effects: मीठे बिस्किट में छिपा है सेहत का दुश्मन, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको हो सकता है नुकसान

एनएसई ने एक परिपत्र में कहा कि सभी एक्सचेंजों में विशेष प्री-ओपन सत्र के दौरान आरंभिक मूल्य खोज/संतुलन मूल्य को मानकीकृत करने के लिए, एक्सचेंज (एनएसई) एसएमई आईपीओ के लिए विशेष प्री-ओपन सत्र के दौरान निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत कम का एक फ्लोर (निचला बैंड) लागू कर रहा है। उसके अनुसार एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर एसएमई आईपीओ के लिए विशेष प्री-ओपन सत्र में ऊपरी बैंड निर्गम मूल्य से 90 प्रतिशत ज्यादा और निचला बैंड निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत कम होगाFinancial News..Financial News.Financial News

Read also- Nisar Satellite: निसार उपग्रह की सफलता के साथ भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग की उड़ान शुरू

मूल्य नियंत्रण व्यवस्था चार अगस्त, 2025 से लागू होगी। एनएसई ने कहा कि ये केवल एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध एसएमई आईपीओ पर लागू होगी और मेनबोर्ड आईपीओ, पुनर्सूचीबद्ध प्रतिभूतियों या सार्वजनिक ऋण पर लागू नहीं होगी।विशेषज्ञों के अनुसार, ऊपरी और निचले बैंड की मूल्य व्यवस्था अब एसएमई शेयरों के शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा अस्थिरता को सीमित करेगीFinancial News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *