Flight Cancellations: इंडिगो उड़ानों को रद्द किए जाने का सिलसिला लगातार आठवें दिन जारी

Flight Cancellations

Flight Cancellations: इंडिगों की उड़ानों में व्यवधान आठवें दिन भी जारी रहा। विमानन कंपनी ने मंगलवार को बेंगलुरू और हैदराबाद से करीब 180 उड़ानें रद्द कर दीं।

गुजरात के अहमदाबाद में, इंडिगो के कई यात्री अपने सामान के बारे में जानकारी लेने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। उनका कहना है कि एक हफ्ते बाद भी उन्हें अपना सामान वापस नहीं मिल पाया है। Flight Cancellations

Read Also: एक्शन में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इंडिगो की उड़ान समय-सारणी में 10 प्रतिशत कटौती का आदेश

वहीं एयरलाइन की तरफ से उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि उनका सामान उनके घरों तक पहुंचा दिए जाएगा। हालांकि कई यात्रियों की शिकायत है कि इंडिगो की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन ने जवाब देना पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे उन्हें बार-बार हवाई अड्डे के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

कुछ यात्रियों ने कहा कि ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें मजबूरन अपने गृह नगरों से अहमदाबाद तक सफर तय करना पड़ा। Flight Cancellations

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को देश भर के हवाई अड्डों पर जाकर जमीनी हालात की समीक्षा करने और यह देखने के लिए भेजा है कि क्या हवाई अड्डे और एयरलाइंस, खासकर इंडिगो, पिछले सात-आठ दिनों से मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं।

Read Also: Stock Market: बैंक और तेल शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 436 अंक लुढ़का

बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो यात्रियों तक उनके सामान जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए कदम उठा रहा है। इस बीच नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने इंडिगो के खिलाफ कड़ी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मंत्री के बयान पर नाराज़गी जताते हुए विपक्षी दलों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। Flight Cancellations

नागर विमानन मंत्री नायडू ने सोमवार को दूरदर्शन समाचार चैनल से कहा कि सरकार इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती करेगी और विमानन कंपनी के हालिया बड़े पैमाने पर परिचालन व्यवधानों के बाद उन्हें दूसरे संचालकों को आवंटित करेगी।

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एयरलाइन इंडिगो भारत के कुल घरेलू हवाई यातायात का 65 प्रतिशत से ज्यादा संभालती है। उसने सोमवार को सिर्फ छह मेट्रो हवाई अड्डों से ही 560 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। Flight Cancellations

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *