थुथुकुडी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से गिराए गए खाने के पैकेट

Flood in Tamil Nadu :  भारतीय तटरक्षक पोत आईसीजीएस सुजय ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के कामराजपुरम और किलाकुथेरू के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के लिए खाने के पैकेट पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू की हैं।अब तक 12,653 लोगों को बचाकर राहत शिविरों में रखा गया है और उनकी देखभाल की जा रही है. साथ ही फंसे हुए लोगों तक हेलीकॉप्टर से खाना पहुंचाया जा रहा है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र से बचाव अभियान चलाने के लिए तुरंत अधिकतम संख्या में हेलीकॉप्टर तैनात करने की अपील की है।

Read also-बाढ़ प्रभावित जिलों में अंतरिम राहत के लिए दो हजार करोड़ की मांग – सीएम स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य के दक्षिणी जिलों में हाल में आई बाढ़ के बाद राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 2,000 करोड़ रुपये जारी किए जाने का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया।स्टालिन ने दिल्ली में मोदी को सौंपे एक ज्ञापन में कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को इस अंतरिम राहत से आजीविका संबंधी सहायता प्रदान करने और तिरुनेलवेली, तूत्तुक्कुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में अस्थायी पुनर्वास कार्य करने में मदद मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *