विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और जापान के बीच संबंधों को सराहा, विदेश नीति पर दिया बड़ा बयान

India-Japan key global Partners

India-Japan key global Partners: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और जापान सेमीकंडक्टर, ईवी, स्पेस और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टरों में प्रमुख वैश्विक भागीदार हैं।टोक्यो में जयशंकर ने कहा, “हम (भारत-जापान) न केवल इकोनॉमिक पार्टनर हैं बल्कि सेमीकंडक्टर, ईवी, स्पेस, ड्रोन और ग्रीन एनर्जी जैसे कई सेक्टरों में कहीं ज्यादा सक्षम भागीदार हैं। भारत वास्तव में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

Read also-Rau IAS Basement हादसे के बाद जागी AAP सरकार , स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उठाये बड़े कदम

जहां तक ​​जापान का सवाल है, भारत में 1,400 जापानी व्यवसाय चल रहे हैं। हम ये संख्या बढ़ाना चाहते हैं और हमारा निवेश लक्ष्य है भारत में 2027 तक पांच ट्रिलियन येन यानी 42 बिलियन डॉलर।दोनों देशों के बीच रिश्तों की तारीफ करते हुए जयशंकर ने कहा कि जापानी कंपनियों ने कई मायनों में भारत में ऑटोमोबाइल क्रांति को रफ्तार दी है।

Read also-संसद में राहुल गांधी क्यों बोले- चक्रव्यूह का विपरीत शिव की बारात होती है ?-जानिए 

उन्होंने कहा, “जापानी कंपनियों ने कई मायनों में भारत में ऑटोमोबाइल क्रांति को जन्म दिया। हम अभी एक महत्वपूर्ण हाई-स्पीड रेलवे परियोजना में लगे हुए हैं। फ्लैग्जीबल और ज्यादा विश्वसनीय सप्लाई चेन के साथ-साथ पारदर्शी डिजिटल सहयोग में तेजी लाना जापान के अपने हित में भी है। ये आज द्विपक्षीय और क्वाड दोनों में हमारी बातचीत का फोकस हैं। हमारे व्यापारिक समुदायों की गहरी नेटवर्किंग से हमारी कोशिश मजबूत होगी, जिसे हम बढ़ावा देना चाहेंगे।”जयशंकर ने कहा कि व्यापारिक समुदायों की अच्छी नेटवर्किंग से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।

विदेश मंत्री क्वाड की विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं।ज्यादा विश्वसनीय सप्लाई चेन के साथ-साथ पारदर्शी डिजिटल सहयोग में तेजी लाना जापान के अपने हित में भी है। ये आज द्विपक्षीय और क्वाड दोनों में हमारी बातचीत का फोकस हैं। हमारे व्यापारिक समुदायों की गहरी नेटवर्किंग से हमारी कोशिश मजबूत होगी, जिसे हम बढ़ावा देना चाहेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *