टीआरएस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व गृह मंत्री नयनी नरसिम्हा रेड्डी का निधन

टीआरएस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व गृह मंत्री नयनी नरसिम्हा रेड्डी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 76 साल के थे।

 

नयनी रेड्डी ने 2014 में अलग राज्‍य बनने के बाद तेलंगाना के पहले गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था उनहें फेफड़ों के नुकसान के बाद कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए एक निजी सुपर–स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक 12.25 बजे उन्‍होंने आखिरी सांस ली।

 

हैदराबाद में एक वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता रेड्डी ने अलग तेलंगाना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वह 1978, 1985 और 2004 में तीन बार अविभाजित आंध्र प्रदेश में विधान सभा के लिए चुने गए थे।

 

रेड्डी ने दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था, जब 2004 में कांग्रेस की सहयोगी टीआरएस सरकार में शामिल हुई थी।

 

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को ही निजी अस्पताल का दौरा किया था जहां नरसिम्हा रेड्डी का इलाज किया जा रहा था। इस दौरान सीएम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

 

एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि राव ने अलग तेलंगाना आंदोलन के दौरान और सरकार में रेड्डी के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए वरिष्ठ नेता की मौत पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि नरसिम्हा रेड्डी का अंतिम संस्कार आधिकारिक सम्मान के साथ किया जाए।

 

कई बीजेपी नेताओं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी ने नरसिम्हा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *