France Protests: फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 250 गिरफ्तार

France Protests, #PoliceClashes, #Demonstrators, #Arrests, #CivilUnrest, #ProtestNews, #FranceNews, #SocialJustice, #HumanRights, #PublicSafety,

France Protests: फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और दूसरी जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं, आगजनी की और पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे।गृह मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के शुरुआती घंटों में लगभग 250 लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की।विरोध प्रदर्शन हालांकि ऑनलाइन शुरू हुआ था, लेकिन बाद में ये तेज होता गया और 80,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से गिरफ्तारियां कीं.France Protests

Read also- Sleepwalking In Adults : स्लीपवॉकिंग का रहस्य सुलझा? नई स्टडी में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलेउ ने कहा कि पश्चिमी शहर रेन्नेस में एक बस में आग लगा दी गई और दक्षिण-पश्चिम में एक बिजली लाइन को नुकसान पहुंचने से रेलगाड़ियां बाधित हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी “विद्रोह का माहौल” बनाने की कोशिश कर रहे हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार देर रात रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.France Protests

लगभग एक साल में देश को चौथी बार नया प्रधानमंत्री मिला है। ये विरोध प्रदर्शन अब तक मैक्रों के पहले और दूसरे कार्यकाल में छिटपुट रूप से हुए पिछले प्रदर्शनों की तुलना में कम तेज दिखाई दे रहे हैं। साल 2022 में अपने पुनर्निर्वाचन के बाद, मैक्रों को पेंशन सुधारों को लेकर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था.France Protests

Read also- Narendra Modi Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हुए बड़े निर्णय 

सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई थी।प्रदर्शनकारियों के समूहों ने सुबह पेरिस के बेल्टवे को अवरुद्ध करने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।राजधानी के दूसरे हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर चीजें फेंकी। पेरिस पुलिस ने सुबह तक 159 गिरफ्तारियां दर्ज कीं।गृह मंत्रालय के अनुसार, फ्रांस में अलग-अलग जगहों पर लगभग 100 और लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है.France Protests

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *