सनी देओल की ‘गदर 2’ ने रचा इतिहास,पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के पार

(दीपा पाल )- Gadar 2 –बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की गड्डी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही है, बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। 11 अगस्त को 22 साल के बाद एक बार फिर से तारा-सकीना की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर लौटी।इस जोड़ी को ‘गदर 2’ के साथ वही प्यार और दर्शकों का उत्साह मिला, जोकि 21 साल पहले मिला था। ओह माय गॉड 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। पहले ही दिन 50 करोड़ के करीब पहुंचने वाली इस फिल्म ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर शतक लगा दिया है।

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग ही बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड थी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 40.1 करोड़ से दमदार ओपनिंग की थी। शाह रुख खान की पठान के बाद ये इस साल की दूसरी बड़ी ओपनिंग है।

सनी देओलऔर उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को भी लगभग 43.08 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, रविवार को इंडिया में फिल्म ने सिंगल डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर ‘गदर 2’ ने लगभग 52 करोड़ का बिजनेस किया।

‘गदर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल कलेक्शन लगभग 135.18 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि, ओह माय गॉड 2 की रफ्तार इसके आगे अभी धीमी है।

दुनियाभर में भी ‘गदर 2’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

इंडिया में तो लोगों को तारा सिंह का एंग्री यंग मैन अवतार पसंद आ ही रहा है, लेकिन दुनियाभर में भी लोग इसके कायल हो चुके हैं। फिल्म ने भले ही सनी देओल और अमीषा पटेल का स्क्रीन स्पेस कम हो, लेकिन ये दोनों ही कलाकार अपनी केमिस्ट्री से बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *