दिल्ली में दूल्हा बनेगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, लेडी डॉन से होगी शादी,जठेड़ी को मिली कस्टडी पैरोल

Gangster Kala Jathedi will become groom in Delhi, will marry Lady Don, Jathedi gets custody parole

Gangster Kala Jathedi- गैंगस्टर संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी को क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को दिल्ली की द्वारका कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. आपको बता दे कि जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली में 15 मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जबरन वसूली और दूसरे जघन्य अपराध शामिल हैं। उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 25 से ज्यादा मामले लंबित हैं.जठेड़ी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सूबे गुज्जर और काला राणा और गोल्डी बराड़ समेत विदेशों में रह रहे भारत के भगोड़े अपराधियों से जुड़ा हुआ है.

शादी में सुरक्षा व्यवस्था 

जठेड़ी की शादी में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर वकील रोहित कुमार ने कहा कि पुलिस कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है और परिवार से मेहमानों की सूची मांगी गई है। कोर्ट ने चार मार्च को जठेड़ी को 12 मार्च को उसकी शादी और अगले दिन संबंधित पूजा में शामिल होने के लिए पेरोल दी थी।पेरोल 12 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच छह घंटे के लिए और 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे के लिए दी गई है.

Read also- India vs England – कुलदीप यादव को आउट कर 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन

काला जठेड़ी के वकील रोहित कुमार ने बताया 

काला जठेड़ी के वकील रोहित कुमार का कहना हैं कि एक पश्चिम विहार का केस था जो कि एक्सटॉर्शन का केस था। उसके अंदर कुछ एक्यूज्ड वांटेड थे उस एक्यूज्ड को पीएस क्राइम ब्रांच ने हाल ही में अरेस्ट किया था और अपने खुलासे में उन्होंने प्रोसीक्यूशन थ्योरी के अनुसार संदीप का नाम लिया था, कि संदीप का उन्होंने कोई नाम लिया है। उस मामले में उन्होंने तीन दिन का पीसी शॉर्ट किया था। तीन दिन की पीसी के बाद आज पेश किया गया था। जो कि आईओ साहब ने एप्लीकेशन मूव की न्यायिक हिरासत के लिए और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Read also- फिल्म ‘आर्टिकल 370’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने की घोषणा

परिवार से मेहमानों की मांगी सूची 

औपचारिकता कोर्ट ने डायरेक्शन दी थी जो कन्सर्ड डीसीपी हैं कि वो सुरक्षा व्यवस्था करेंगे और जो भी उन्हें जिस भी डिपार्टमेंट को हेल्प चाहिए वो डिपार्टमेंट उनको हेल्प करेगा। सिर्फ डीसीपी साहब ने ये मेनशन की थी कि कुछ ऐसी चीज की जाए ताकि उन्होंने लिस्ट मांगी थी परिवार से और कुछ पास बनाने के लिए परिवार से मेहमानों की सूची मांगी थी। परिवार इसकी व्यवस्था कर रहा है और हम आपको आगे के बारे में बताएंगे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *