Garhwa: झारखंड में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार की मौत

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने पीटीआई वीडियो को बताया कि यह हादसा नवाड़ा गांव में हुआ।Garhwa:

Read also- Actor रजनीकांत की फिल्म कुली का बड़ा धमाका, ओपनिंग डे पर की 150 करोड़ रुपये से…

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और माल्टू राम के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का मानना है कि उक्त चारों की मौत सेप्टिक टैंक के भीतर जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई है। Garhwa:

Read also- India: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को दी बधाई, कहा- भारत का पूरी दुनिया में सम्मान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *