हैदराबाद में बदमाशों ने कारोबारी पर चलाई गोली, 6 लाख रुपये लूटकर फरार

Telangana: Criminals shot at businessman in Hyderabad, looted Rs 6 lakh and fled

Telangana: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद में शनिवार 31 जनवरी की सुबह दो हथियारबंद लुटेरों ने फायरिंग कर कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की और छह लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान कारोबारी के पैर में गोली भी लगी। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी पैसा जमा करने के लिए एटीएम गया था, तभी लुटेरों ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। वह कपड़े का कारोबारी था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।  Telangana

Read Also: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला! उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और CM सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

डीसीपी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे, पीड़ित एसबीआई कोटी शाखा में छह लाख रुपये नकद जमा कराने पहुंचा। बैंक परिसर में ही दो अज्ञात शक्स आए और अचानक उनका पैसे से भरा बैग छीन लिया। इसी दौरान हमलावरों ने गोली चलाई। पीड़ित के पैर में गोली लगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *