Ginger: सर्दियों की तरह गर्मियों में भी अदरक(Ginger) का सेवन करना लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर अदरक का आवश्यकता से अधिक सेवन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर सकता है। अगर आप भी गर्मियों में अदरक का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं।
गर्मियों में आवश्यकता से अधिक Ginger का सेवन ऐसे पहुंचा सकता है लोगों को नुकसान-
शरीर का तापमान बढ़ना: अदरक का स्वभाव गरम होता है और इसका सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है, जिससे उच्च शारीरिक तापमान के आपकी त्वचा पर दाने, लालिमा, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है।
डिहाइड्रेशन का खतरा: स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेटेड रहने की बहुत जरूरत होती है। वहीं अदरक के अत्यधिक सेवन से पसीना अधिक आ सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने की संभावना रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
पेट की समस्याएं: गर्मियों में अदरक का अधिक सेवन पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है, क्योंकि यह एक गर्म मसाला है और गर्म मौसम में इन समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है।
हृदय गति बढ़ाना: गर्मी के मौसम में अदरक का अत्यधिक सेवन हृदय की गति भी बढ़ा सकता है और रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से जोखिम भरा हो सकता है जिन्हें हृदय से संबंधित बीमारियां हैं।
एलर्जी: कुछ लोगों को अदरक से एलर्जी भी हो सकती है, जो गर्मियों में और भी अधिक असर दिखा सकती है और त्वचा पर रैशेज, खुजली या अन्य एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।
Read Also: Side Effects of Plastic Bottles: अगर आप भी पीते है प्लासिटक की बोतल का पानी तो हो जाए सावधान !
गौरतलब है, वैसे तो अदरक(Ginger) के सेवन के बहुत फायदे होते हैं, मगर इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। यदि आप गर्मियों में अदरक का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में लें और अपने शरीर और स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें। अगर अदरक से कोई दिक्कत समझ आए तो इसका सेवन तुरंत बंद करें और डॉक्टर से परामर्श लें।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
