Gold -Silver Rate: सोना 960 रुपये गिरकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया; चांदी में 6,660 रुपये की गिरावट

Gold -Silver Rate:

Gold -Silver Rate: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई।सोना 960 रुपये गिरकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत में 6,660 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।Gold -Silver Rate:

Read Also: उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट हुई साफ, संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद रहे नदारद

शेयर बाजार में तेजी के कारण इन कीमती धातुओं की ‘सुरक्षित निवेश’ वाली अपील कम हो गई।ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के क्लोजिंग भाव से 960 रुपये घटकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। Gold -Silver Rate:

Read Also: राजस्थान: कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ महारैली में गरजे राहुल गांधी, एजुकेशन सिस्टम पर उठाये सवाल

चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 6,660 रुपये गिरकर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में यह सफेद धातु 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। Gold -Silver Rate:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *