Guwahati Airport- बारिश और तूफान से एयरपोर्ट की छत का गिरा एक हिस्सा, कई उड़ानें डायवर्ट, मौसम विभाग ने किया ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

Assam Guwahati, Guwahati Airport, Guwahati airport roof collapses, Guwahati Airport News, Assam Rain

Guwahati Airport- असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट (Guwahati Airport )पर तेज बारिश और तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि तूफान के साथ अचानक हुई बारिश ने रविवार को गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को काफी प्रभावित किया। इसके कारण कुछ समय के लिए उड़ानें रोकनी पड़ीं और छह उड़ानों को दूसरी जगहों के लिए डायवर्ट करना पड़ा.

गुवाहाटी एयरपोर्ट ने क्या कहा- उत्तपल बुरूाह ने आगे कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. पूरी स्थिति पर हम नजर बनाए हुए हैं. ऐसा इसलिए ताकि किसी भी यात्री को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े. पहले की तरह ही फ्लाइट फिर से शुरू हो गई है.चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर (सीएओ) उत्पल बरुआ  ने आगे कहा कि तूफान के कारण अदाणी ग्रुप के नियंत्रण वाली फैसलिटी के बाहर ऑयल इंडिया परिसर में एक बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया। इससे उस सड़क पर ट्रैफिक ठप हो गया।

Read also – New Rules from April 2024- 1अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव,सीधा जनता की जेब पर होगा असर

एयरपोर्ट छत  से टपक रहा पानी – सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के अंदर छत से पानी टपकने और छत के कुछ हिस्से को हुए नुकसान की वीडियो काफी वायरल हो रही है।बरुआ ने बताया कि छत से टपक रहा पानी टर्मिनल में अंदर आ गया।उन्होंने कहा कि इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को अगरतला और कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया है।

मौसम विभाग ने किया ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी – मौसम विभाग ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में “ज्यादा से बहुत ज्यादा” बारिश का अनुमान जताया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *