हार्दिक ने रचाई नताशा संग दोबारा शादी !

Hardik pandya wedding, हार्दिक ने रचाई नताशा संग दोबारा शादी............

अमन पांडेय : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ एक बार फ्रिर से शादी कर ली है। दोनों की शादी उदयपुर में संपन्न हुई। हार्दीक ने साल 2020 में नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 की वजह से लोग इकठ्ठे नहीं हो पाए थे अब हार्दीक पंड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा ने तीन साल बाद वैलेंटाइन के मौके पर व्हाइट वेडिंग की है।                      Hardik pandya wedding

शादी में हार्दीक पंड्या ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना हुआ था। वहीं नतासा सफेद गाउन में काफी जंच रही थीं। शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल हुए वीडियो क्लिप में हार्दिक बॉलीवुड गाने पर ट्यूनिंग जमा रहे है और उनके हाथों में शैम्पेन की बोतल भी है।

 

हार्दिक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था उनकी नताशा से पहली मुलाकात नाइट क्लब में हुई थी। हार्दिक ने कहा था कि नताशा को बिल्कुल पता नहीं था कि वह क्रिकेटर हैं. फिर यह मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने डेट करना शुरू किया। इसके बाद एक जनवरी 2020 को एक क्रूज पर घुटनों पर बैठकर नताशा को प्रपोज किया। दोनों ने सगाई की और फिर उसी साल जुलाई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

Read also: तीन दिवसीय यात्रा पर फिजी पहुंचे जयशंकर, कहा- हिंदी समर्थकों से मिलने के लिए उत्सुक

शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी साथ रहा। इस ग्रैंड शादी में हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी इस खास पल का गवाह बने।  हार्दिक पंड्या फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिख सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Hardik pandya wedding

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *