नताशा के साथ दोबारा सात फेरे लेगें हार्दिक पांड्या, तारीख आई सामने

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर चल रहा है। एक के बाद एक कपल्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में 7 फरवरी को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ राजस्थान के जैसलमेर में दोनों ने साथ फेरे लिए। बता दें कि उससे पहले अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस से दोनो ने सात फेरे लिए थे। शादी की खबरों के बीच एक खबर आ रही है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोबारा शादी करने जा रहे हैं हार्दिक और नताशा

बता दें कि नताशा और हार्दिक पांड्या 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन राजस्थान के उदयपुर में शादी करेगें। साथ ही नताशा और हार्दिक की शादी के फंक्शन 13 फरवरी से शुरु हो जाएंगे। जिसमें हल्दी, संगीत और मेहंदी सारे फंक्शन होंगे। फिर इसके बाद 16 फरवरी को यह कपल्स अपनी शादी का जश्न मनाएंगा।

Read also:- जमीयत उलेमा-ए-हिंद के आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी के बयान पर बवाल

तीन साल पहले हुई थी दोनो की सगाई

बता दें कि साल 2020 में 31 मई को इस कपल्स ने सिम्पल तरीके से शादी की थी और अपने रिश्ते का नया नाम दिया था। दरअसल इसके पहले कपल्स ने नए साल के मौके पर तीन साल पहले बीच संमदर शिप में सगाई की थी। फिर इस कपल का एक बेटा अगस्त्य पांड्या ने जन्म लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *